खलारी एनके एरिया में निजी ठेकेदार के अधीन काम कर रहे रामगढ़ निवासी मजदूर जियाउल अंसारी की रात में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने रविवार 10 बजे ठेकेदार से बात कर मृतक के भाई को सहयोग राशि के रूप में ₹1 लाख 50 हजार नगद दिलवाया।