उधवा: दक्षिण पलाशगाछी पंचायत: महिला से मारपीट, पूर्व पति पर गला दबाने और ब्लेड से हमला करने का आरोप
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में मंगलवार की रात्रि को एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता हालेमा खातून ने अपने पूर्व पति सैफुल शेख पर रस्सी से गला दबाने और ब्लेड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।