आंवला: आंवला एसडीएम ने क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया निरीक्षण, कोई डॉक्टर नहीं मिला, कई रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा सके
Aonla, Bareilly | Apr 29, 2026 एसडीएम विदुषी सिंह ने बुधवार को दोपहर दो बजे आंवला में लगभग आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा, कुछ सेंटर अपने रजिस्ट्रेशन दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए।