पंचकूला जिला के गांव मानक्या के नजदीक स्थित एक कबाड़ी की दुकान में आग लगने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार अचानक से दुकान में आग लग गई इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू किया गया।