पंचकूला: जिला न्यायालय पंचकूला और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा
जिला न्यायालय पंचकूला और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक सम्बंधित केस, पारिवारिक मामलों, एमएसीटी केस, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना, मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जायेगा । जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अलग अलग से हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।