पंचकूला: रायपुर रानी अनाज मंडी में लिफ्टिंग न होने के कारण मजदूरो ने किया प्रदर्शन
पंचकूला जिला की रायपुर रानी अनाज मंडी में मंडी से गेहूं की खरीद के बाद लिफ्टिंग न होने के कारण मजदूरों के द्वारा आज प्रदर्शन किया गया। मजदूरों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी से लिफ्टिंग न होने के कारण वह अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों के द्वारा उन्हें काम पर लगाया गया था लेकिन आप वह फ्री बैठे हैं मंडी से लिफ्टिंग नहीं हो रही।