पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने जीरकपुर नाका के नजदीक नाकाबंदी के दौरान 14 लाख 95000 रुपए गाड़ी से पकड़े, जांच जारी
पंचकूला के सेक्टर 20 पुलिस थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने जीरकपुर के नजदीक स्थित नाके पर एक गाड़ी से 1495000रुपए कैश बरामद किया है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह कैश किस काम के लिए लेकर जाया जा रहा था।