गाज़ीपुर: डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया फीडबैक, खुद चखा दाल-चावल, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, चकेरी ऊपरवार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुस्तकालय, अभ्युदय कक्ष, नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, दिनचर्या, भोजन और उपलब्ध सुविधाओं