गभाना: गभाना पुलिस ने होटल में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना पुलिस ने होटल में युवती को ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला करीब तीन महीने पुराना है। पुलिस के अनुसार, इगलास क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती से मडराक क्षेत्र के गांव नगला झाऊ निवासी कमल ने शादी का झांसा देकर बातचीत शुरू की थी।