मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में महिला ने दबंगों पर पूजा करने से रोकने का लगाया आरोप, विरोध करने पर की मारपीट
थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला धोवा गांव में पूजा के दौरान लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों पर मारपीट, गाली-गलौज और एससी-एसटी एक्ट व छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।