Bahraich:- रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आज शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा बस स्टेशन से पीपल तिराहा, घंटाघर होते हुए छावनी बाजार तक पैदल भ्रमण कर प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी पुलिस गश्त एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
Bahraich Police UP Police
Mahasi, Bahraich | Aug 27, 2026