Bahraich :- आज 27 अगस्त की सुबह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज में दो सफल बचाव अभियानों के तहत एक एक स्मूथ-कोटेड ऑटर (ऊदबिलाव) का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
(ऊदबिलाव) के फंसे होने की एसओएस (SOS) सूचना मिली। ऑटर बैराज के मुख्य ढांचे पर फंसा हुआ था, जिसके ठीक नीचे नदी का प्रचंड वेग बह रहा था। यदि वह आगे बह जाता, तो अपने कुनबे से हमेशा के लिए बिछड़ जाता और नीचे रिहाइशी इलाकों की ओर चला जाता। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जाल (Net) नीचे डालकर ऑटर को सुरक्षित रूप से पकड़ा। तत्पश्चात उसे बैग में रखकर उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित रूप से पुनः मुक्त कर दिया गया।
स्थिति पर कड़ी निगरानी:
वर्तमान में घाघरा की उपरी धारा यानी कौड़ियाला नदी का जलस्तर और प्रवाह काफी तेज़ है। यद्यपि नेपाल में आई आकस्मिक बाढ़ (Flash Floods) का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव अब तक हमारे प्रभाग क्षेत्र में दृष्टिगोचर नहीं हुआ है, फिर भी पूरी वन टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नदी तटीय क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।