विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत प्रेमपुरा के परसुवां में स्थित चंदेलकालीन तालाब पर जल चेतना - परिक्रमा आयोजित
--
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 5 जून 2026 को ग्राम पंचायत प्रेमपुरा जनपद टीकमगढ़ के चन्देलकलीन "परसुवां तालाब" पर जल चेतना - परिक्रमा" का आयोजन किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत परसुवां तालाब पर जल पूजन तथा कलश पूजन के साथ की गई। तत्पश्चात अतिथियों के साथ स्थानीयजनों ने भजन-कीर्तन करते हुए तालाब की जल चेतना- परिक्रमा की।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रम के दौरान तालाब के किनारे एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।