बिसौली: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग, अभिभावकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बदायूं जनपद में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और मनमानी को लेकर मंगलवार को 2 बजे करीब अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हर साल बदलते पाठ्यक्रम और महंगी किताबों पर रोक लगाने की मांग की गई है, ताकि अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।अभिभावकों ने सभी विद्यालयों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की मांग उठाई।