कनवास: देवली से कनवास तक निकली तिरंगा यात्रा, ऊर्जा मंत्री भी हुए शामिल
Kanwas, Kota | May 27, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा निकाली गई। आसमान में गूंजते जोशीले नारों और चारों ओर लहराते भारत की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के बीच तिरंगा यात्रा को देवली से ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा रवाना किया गया।