कनवास: दरा के जगदीश ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ₹6000 नगद व जरूरी दस्तावेजों से भरे पर्स को वहाबुद्दीन को लौटाया
Kanwas, Kota | May 26, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेंशन में जगदीश कुमार प्रजापति ने 6 हजार नगर व जरूरी दस्तावेजो से भरे खोए हुए पर्स को उसके मालिक कोटा निवासी वहाबुद्दीन को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जगदीश की इस ईमानदारी की लोगो ने सराहना भी की है। दरअसल हुआ यूं कि सोमवार सुबह दरा स्टेशन के मुख्य बाजार में जगदीश कुमार प्रजापति को एक पर्स मिला था।