कनवास: देवली मांजी में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, हादसे में 5 लोग हुए घायल, ऊर्जा मंत्री ने पहुँचाया अस्पताल
Kanwas, Kota | May 29, 2025 कनवास के देवली मांझी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर और कार सवार 5 लोग घायल हो गए। घायल लोगों को कैथून अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे हुआ। जानकारी अनुसार कार में परिवार सवार होकर अरंडखेड़ा से ढ़िकोली जा रहे थे।