कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने और आमजन में सुरक्षा का अहसास जगाने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाला फ्लैग मार्च, नयाशहर थाने से शुरू होकर यह मार्च नत्थुसर बास, भाटो का बास, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, परशुराम द्वार और करमीसर तिराहे से होते हुए पुनः थाने पहुंचा।
असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए सघन चेकिंग और क्षेत्र प्रभुत्व (Area Domination): सदर और नयाशहर थाना क्षेत्रों सहित शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
संदिग्धों और वाहनों पर कार्रवाई:,कई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को डिटेन (हिरासत में) किया गया है। इसके साथ ही NDPS (मादक पदार्थ) अधिनियम के तहत भी कानूनी कार्रवाई की गई है।: सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर उत्पात मचाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मात्र 1 घंटे के भीतर 70 से अधिक लोगों को डिटेन किया गया।शराब पीकर वाहन चलाने वालों (Drunk & Drive) के खिलाफ 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।: तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 5 बुलेट बाइकों को जब्त किया गया है
यह फ्लैग मार्च एसपी मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन और थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें नयाशहर पुलिस थाने के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
#BikanerPolice #NayasaharPolice #FlagMarch #LawAndOrder #RajasthanPolice #BikanerNews #PoliceAction
Bikaner Police Mridul Kachawa IPS
Bikaner, Bikaner | Nov 11, 2026