जशपुर: जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। जशपुर जनसम्पर्क से मंगलवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार जनदर्शन में कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए।