मंझनपुर: बैशकांटी गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, सूचना पर पहुंची एएसपी
करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव के बाहर जंगल में एक 14 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ज्ञान पासी के 14 वर्षीय पुत्र ननकू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर ननकू की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है