पीएम श्री मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में सात दिवसीय एनसीसी कैंप का समापन
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी। पीएम श्री मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में आयोजित सात दिवसीय एनसीसी कैंप का आज समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यालय की एसएमसी अध्यक्ष अंजू धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि एसएमसी उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने सात दिनों तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और कई महत्वपूर्ण कार्यों को करीब से समझने के साथ उनका व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों को अनुशासन, सहयोग, जिम्मेदारी और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों को सीखने का अवसर मिला।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अंजू धीमान और विशेष अतिथि विनोद ठाकुर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं।
पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी
Chamba, Chamba | Oct 19, 2026