चिनिया: स्थाई समिति सदस्यों को मिला ग्राम सभा सशक्तीकरण का प्रशिक्षण
Chinia, Garhwa | Aug 1, 2026 चिनियां प्रखंडके खुरी पंचायत के ग्राम मसरा एवं रणपुरा क्लस्टर में शनिवार ग्राम सभा स्थाई समिति सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह खरवार ने समिति सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक निगरानी, ग्राम सभा की प्रभावी बैठक, विकास योजनाओं की पारदर्शिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी।