कासगंज: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त सत्यभान की ₹5.36 लाख मूल्य की अवैध संपत्ति की की कुर्क
कासगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक अभियुक्त सत्यभान की ₹5.36 लाख मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई। अभियुक्त सत्यभान पुत्र तालेवर सिंह, ग्राम कनरखेड़ा, थाना कासगंज का निवासी है। उसके खिलाफ थाना ढोलना में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में पहले से मामला दर्ज है।