अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने 50 पाव शराब का परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार 2 व्यक्ति शराब को लेकर परिवहन कर रहे है। फिर पुलिस ने घेराबंदी करके अकलतरा के ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो युवक अजय विश्वकर्मा, रूपेश सिंह के कब्जे से 50 पाव शराब को जब्त किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।