शिवपुरी: सिंध नदी में डूबे किशोर का शव सुरवाया पुलिस और SDRF की टीम ने 24 घंटे बाद बरामद किया,
सुरवाया पुलिस और SDRF की टीम ने सिंध नदी में रविवार को डूबे 15 वर्षीय दिनेश आदिवासी का शव सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे 24 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिया गया। दिनेश दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था, तभी अचानक जलस्तर बढ़ने से तेज बहाव में बह गया था। SDRF और होमगार्ड की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर शव बाहर निकाला।