राघोगढ़: बरखेड़ी गांव में सड़क किनारे जुआ खेल रहे चार लोगों को राघोगढ़ थाना पुलिस ने पकड़ा, नगदी रुपए और ताश की गड्डी की जप्त
राघोगढ़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ी गांव में सड़क किनारे जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की है। मौके से 960 रुपए नगदी 52 पत्तों की ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ खेलते पकड़े गए लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में दिया है।