राघोगढ़: जमीन हड़पने की नीयत से छोटे भाई ने बड़े भाई पर मारपीट के लगाए आरोप राघोगढ़ थाना क्षेत्र के बरैयाखेड़ा गांव का मामला
गुना जिले के राघोगढ़ थाना क्षेत्र के बरैयाखेड़ा गांव में जमीन हड़पने की नीयत से छोटे भाई राम भजन सिंह ने बड़े भाई पर मारपीट के आरोप लगाए है। जिला अस्पताल गुना में 1 जून को फरियादी राम भजन ने बताया जमीन का बटवारा हो चुका है। मेरे हिस्से की जमीन में बड़े भाई ने पत्थर डाल दिए। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।