राघोगढ़: बिलाखेड़ी गांव में एक व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में धरनावदा थाना पुलिस ने चार और आरोपी की एक गिरफ्तार
गुना के धरनावदा थाना पुलिस ने बिलाखेड़ी गांव में 12 मई 2024 को हुई मोहन पारदी की हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार किए है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया, हत्या के मामले में 23 आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। तीन आरोपी पूर्व में पकड़े गए। चार आरोपी और गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।