राघोगढ़: ऑनलाइन तीन पत्ती गेम में ट्रैक्टर के रुपए हार कर युवक ने गड़ा के जंगल में रची लूट की झूठी साजिश, पुलिस ने की कार्रवाई
धरनावदा थाना की पुलिस चौकी झागर में लूट की झूठी रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश करने वाले युवक सोनू लोधा पर पुलिस ने कार्यवाई की है। चौकी प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया, युवक ट्रैक्टर के एक लाख रुपये ऑनलाइन तीन पट्टी गेम में हार गया था। उसे किसी के रुपए लौटाने थे, इसलिए गड़ा के जंगल में लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस ने इस्तगासा कायम न्यायालय में पेश किया है।