राघोगढ़: रुठियाई रेलवे स्टेशन के बाहर से रिश्तेदार को छोड़ने आए एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, धरनावदा थाना में की शिकायत
राघोगढ़ तहसील के रुठियाई रेलवे स्टेशन के बाहर से फरियादी उदय सिंह यादव निवासी सोठी की बाइक चोरी हो गई। शिकायत में पुलिस को बताया, सुबह रिश्तेदार को छोड़ने रुठियाई रेलवे स्टेशन गया था। बाइक स्टेशन के बाहर लॉक करके खड़ी कर दी थी। रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के बाद आया तो बाइक नहीं थी। कोई चोरी कर ले गया। धरनावदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।