राघोगढ़: रुठियाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में समोसे बेचने वाले ने यात्री को दिया धक्का, पैरो की 3 उंगलिया कटी जिलाअस्पताल में भर्ती
गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन पर कोटा से रिश्तेदारो के साथ मुंगावली जा रहे दीपक बागड़ी को चलती ट्रेन में समोसे बेचने वाले ने धक्का दे दिया। चपेट में आए दीपक के पैरो की 3 उंगलियां कट गई। घायल का जल अस्पताल में उपचार जारी है। घटना दोपहर की बताई गई है। समोसे बेचने वाले से दीपक बागड़ी की किसी बात पर बहस हो गई थी। तब तक रुठियाई रेलवे स्टेशन से ट्रेन चल चुकी थी।