बरौनी: बरौली प्रखंड के बिहट चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवारी युवक गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे की है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।