बरौनी: जन स्वराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बेगूसराय पहुंचे, सिमरिया पुल पर हुआ भव्य स्वागत
प्रशांत किशोर द्वारा द्वारा गठित जन स्वराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बेगूसराय पहुंचे।जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा बरौनी प्रखंड अंतर्गत राजेंद्र सेतु पुल सिमरिया के करीब उनका भव्य स्वागत किया गया।जिसके बाद वह फुलवरिया थाना अंतर्गत जिला परिषद शिवचंद्र महतो की हुई मौत के बाद परिजनों से मिलकर बातचीत किया।उसके बाद वह कई कार्यक्रम में शामिल हुए।