बरौनी: बरौनी थाना परिषद में आगंतुक कक्ष का निर्माण दो साल से अधूरा, स्थानीय लोग नाराज
बरौनी थाना परिसर में पिछले दो वर्ष पूर्व विभागीय कार्यवाही के अनुरूप आगंतुक कक्षा का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।दो वर्ष बीत गए लेकिन भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ।जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है।लोगों ने सोमवार को दिन के ग्यारह बजे संवेदक एवं काम कर रहे मजदूरों को खरी खोटी सुनाई।लोगों ने कहा कि इतने समय में तो कई बड़े-बड़े भवन का निर्माण हो जाता।