बरौनी: बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत में विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित
बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस पंचायत में विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण करने हेतु मंगलवार को दिन के दस बाजे से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें कई पदाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत संबंधित जितनी भी समस्याएं हैं,उसको तय समय सीमा के अन्दर सही करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।