सहसवान: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, अभी तक खुलासा नहीं हुआ
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव अमनपुर में आसमा अपने मायके सोमवार को भवानीपुर खेरू अपने परिवार के साथ गई हुई थी अज्ञात चोरों ने सोमवार- मंगलवार की रात्रि कमरे का ताला तोड़कर निशाना बनाया और 58000 की नगदी व सोने चांदी की जेवर लेकर फरार हो गये थे। मंगलवार को जब अपने मायके से घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। 58000 की नगदी व सोने चांदी के जेवर गायब थे।