दुधि: दिल्ली हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की हुई मौत
दिल्ली में हुए हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत हो गई। अभिषेक दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।अभिषेक परिवार में सबसे छोटा था। उसका एक बड़ा भाई और बड़ी बहन है। अभिषेक के पिता हिंडाल्को में कार्यरत हैं।