जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी बक्शीपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।