बहराइच: बहराइच जनपद में 10 दिसम्बर से प्रारम्भ होगा खाद्यान्न का वितरण: जिला पूर्ति अधिकारी
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह दिसम्बर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 10 से 28 दिसम्बर तक होगा। वितरण की अन्तिम तिथि 28 दिसम्बर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल O.T.P. वेरीफिकेशन से होगा।