बहराइच: महराजगंज हिंसा मामले में एडीजे प्रथम कोर्ट ने दस अभियुक्तों को दिया दोषी करार, 11 को होगी सज़ा पर सुनवाई
बहराइच के महसी महाराजगंज में 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बीच रामगोपाल मिश्रा नामक युवक की हुई हत्या मामले में एडीजे प्रथम कोर्ट ने मंगलवार को घटना के 10 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। एडीजीसी क्रिमिनल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें तीन लोग दोष मुक्त किए गए हैं।