बहराइच: मुख्यमंत्री के फर्जी सलाहकार बनकर गैर कानूनी कार्य करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक नगर ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री का फर्जी सलाहकार बनाकर गैर कानूनी कार्य करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय गोरखपुर मंदिर का फर्जी सह-प्रतिनिधि बनकर फोन कर अधिकारियों व आम जनमानस पर दबाव बनाते हुए गैर कानूनी कार्य करने का दबाव बनाते थे।