बिछिया: अंजनिया पुलिस की कार्रवाई: 5 अपचारी बालक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की बाइक बरामद
अंजनिया पुलिस को बाइक चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली l शनिवार 25 जुलाई को 11 बजे चौकी अंजनिया के एएसआई राजेश सराठे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में 5 अपचारी बालकों और एक युवक नीरज पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। आरोपियों नें चोरी स्वीकार भी की है l