संडीला: कछौना की बेटी भावना त्रिवेदी ने रचा इतिहास, यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 94% अंकों के साथ जिले में पाया तीसरा स्थान
Sandila, Hardoi | Apr 23, 2026 यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणामों में एस.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज, बालामऊ की मेधावी छात्रा कुमारी भावना त्रिवेदी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम व पोस्ट बालामऊ निवासी नृपेंद्र कुमार त्रिवेदी की पुत्री भावना ने इस परीक्षा में 94% अंक अर्जित किए हैं।