हरनौत: नेहुसा में सात लाख से बनी अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में असामाजिक तत्वों ने आग लगाई, लाखों का नुकसान
हरनौत थाना क्षेत्र नेहुसा पंचायत में बीती रात्रि को अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में आग लगने से भवन समेत कचरा प्रसंस्करण की सामग्री जलकर राख हो गई। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, आग लगी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बता दे कि करीब सात लाख रुपये की लागत से दो वर्ष पहले बने इस भवन में पंचायत के सभी 20 वार्डों से एकत्रित कचरे की छंटाई और प्रसंस्करण किया