सुपौल: राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए एकता और सद्भाव जरूरी: अनुपम
Supaul, Supaul | Aug 20, 2026 सुपौल में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर सुपौल जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं सद्भावना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और देश की एकता, अखंडता, शांति व सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।