कोईलवर: कुल्हड़िया गांव से 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
कोईलवर पुलिस ने शराब थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव से 20 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर 2:00 जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बिहार मद्यनिषेध वं उत्पाद अधिनियम 2018 के अंतर्गत दर्ज मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्येंद्र प्रसाद उर्फ चुलचुल, पिता स्व. राम रामनाथ प्रसाद ग्राम कुल्हड़िया थाना कोईलवर के रूप में की गई।