कोईलवर: कोईलवर में सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, एक बच्चे की मौत और दो लापता
कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव के सामने 65वें घाट के पास सोन नदी में नहाने के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान लाडो कुमार 13 वर्ष लापता बच्चों में विशाल कुमार 20 वर्ष और गौरव कुमार 15 वर्ष शामिल है।