कोईलवर: कोईलवर में सोन नदी हादसे में एसडीआरएफ ने दूसरे बच्चे का शव बरामद किया, तीसरे की तलाश सोमवार को जारी
कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव के सामने 65वें घाट पर सोन नदी में हुए हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसडीआरएफ ने पहले शव मिलने के करीब एक घंटे बाद दूसरे बच्चे का शव भी सोन नदी से बरामद कर लिया। एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक खोज विनती गई, तीसरी की तलाश सोमवार को की जाएगी।