कोईलवर: सलेमपुर गांव स्थित नदी के किनारे से 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 50 लीटर देशी शराब बरामद, नामजद प्राथमिकी दर्ज
चांदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर करीब 3:30 थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित नदी के किनारे से छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया, जबकि 50 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस ऐसे की जानकारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन ने दी।