कहरा: सोनवर्षा राज थाना के हनुमान टोला के समीप एक युवक ने नशे में बाइक से टमटम में मारी ठोकर, शराबी जख्मी
सोनवर्षा राज थाना के हनुमान टोला समीप वार्ड 11 में 1 शराबी शराब के नशे में अनियंत्रित होकर बाइक से टमटम में ठोकर मार दिया। टमटम में बाइक से ठोकर लगने से वह शराबी नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजन के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी शराबी का नाम धीरज कुमार पिता रविंद्र सिंह बताया जा रहा है।